लेफ्ट साइड सीने में दर्द क्यों होता है Hindi?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:15

जब ह्रदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिल पाता है, तो ऐसे में सीने में बाईं तरफ दर्द का एहसास होता है। सीने में दर्द के अलावा, चक्कर आना, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई भी हार्टअटैक के लक्षण हो सकते हैं। इन सभी लक्षणों के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ही सही रहता हैै।

बाई तरफ सीने में दर्द का कारण :-

बाएं तरफ दर्द के कई समस्याओं जैसे दिल या फेफड़ों की बीमारी, मांस पेशियों या हड्डी की समस्या अथवा पेट की समस्या के कारण भी हो सकता है। ‌

1- दिल का दौरा या हार्ट अटैक

सीने में दर्द का मुख्य कारण हार्ट अटैक हो सकता है। जब ह्रदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिल पाता है, तो ऐसे में सीने में बाईं तरफ दर्द का एहसास होता है। सीने में दर्द के अलावा, चक्कर आना, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई भी हार्टअटैक के लक्षण हो सकते हैं। इन सभी लक्षणों के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ही सही रहता है।

2- एनजाइना

एनजाइना कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक प्रकार का छाती का दर्द होता है, जो धमनियों के बंद होने के कारण हो सकता है और रक्त का सुचारू रूप से प्रभाव नहीं हो पाता है। इसके लक्षण दिल के दौरे के समान ही हैं। यह इतने स्थाई तो नहीं होता है, लेकिन यह हार्ट अटैक के बढ़ते जोखिम का संकेत देता है।

3- हृदय की मांसपेशियों में सूजन

सीने में बाईं तरफ दर्द का कारण मायोकार्डिटिस भी हो सकता है। मायोकार्डिटिस में हृदय की मांसपेशियों में सूजन आ सकती है। इसकी समस्या के अन्य लक्षण- सांस लेने में कठिनाई, असामान्य हार्टबीट और थकान इत्यादि हैं। ‌यह आपके ह्रदय को कमजोर कर सकता है और ह्रदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है।

4- पेरिकार्डिटिस

यह ह्रदय को घेरने वाली झिल्ली में होने वाली सूजन है। इससे सीने में बाईं तरफ बहुत तेज दर्द का एहसास होता है। ‌

5- कार्डियोमायोपैथी

यह बढ़े हुए ह्रदय या ह्रदय के मांसपेशियों की एक बीमारी है। यह बिना लक्षण के भी हो सकती है। सांस लेने में परेशानी, चक्कर, घबराहट और पेट में सूजन इत्यादि की समस्या इसके आम लक्षण हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info